{"_id":"5a19d8134f1c1b69678be128","slug":"111511643155-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने की मुफीद जगह बनी भीमताल-रानीबाग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने की मुफीद जगह बनी भीमताल-रानीबाग रोड
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच में डाग स्कवायड।
- फोटो : Demo Pic
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-रानीबाग रोड पर जहां एक के बाद एक रेस्टोरेंट और दुकानें खुलने से चहल-पहल बढ़ रही है, लेकिन ठीक इसके विपरीत यह सड़क अपराधियों के लिए शवों को ठिकाने लगाने की मुफीद जगह बनती जा रही है। बीते डेढ़ दशक में आधा दर्जन से अधिक शवों को इस रोड पर ठिकाने लगाया जा चुका है। इनमें तीन मामले ऐसे हैं जब अपराधियों ने सड़क किनारे ही शवों को जलाकर उनकी पहचान छुपाने का प्रयास किया है। इतना होने के बावजूद भी इस रोड पर न तो पुलिस गश्त होती है और न ही कई किलोमीटर के दायरे में यहां मोबाइल का नेटवर्क ही उपलब्ध रहता है। इसी का लाभ अपराधी उठाते हैं।
शनिवार को तल्ली सलड़ी में सड़क किनारे महिला के शव को जलाने के प्रयास का मामला पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले वर्ष 2002-03 में चंदा देवी के समीप तीव्र बैंड में अपराधियों ने हत्या के बाद एक महिला के शव को सड़क
किनारे ही जला दिया था। यह महिला कौन थी और उसके शव को किसने जलाया यह आज तक पता नहीं चला। सात माह पहले ही क्वैराली के पास सड़क किनारे एक लावारिस कार बरामद हुई थी। इस कार के सभी कलपुर्जे चोरों ने पार कर लिए और कार के अवशेष अभी भी सड़क किनारे पड़े हैं। पुलिस इस बात भी पता नहीं लगा सकी कि उक्त कार किसकी थी और अब तक क्यों इसका कोई वारिस सामने नहीं आया।
विज्ञापन
इससे पहले भी चंदा देवी के समीप रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति का शव, हिल्स व्यू रेस्टोरेंट के समीप एक महिला का शव, अंबेडकर रोड पर एक युवक का शव, क्वैराली क्षेत्र में एक मुस्लिम व्यक्ति का शव और इसी क्षेत्र में पैराफिट के नीचे खाई की ओर एक महिला का शव भी बरामद हो चुका है। यह ऐसे शव थे जिन्हें दूसरे क्षेत्र में हत्या करने के बाद यहां फेंका गया था। इन तमाम आपराधिक वारदातों का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। जब-जब इस तरह की घटनाएं होती हैं तब-तब क्षेत्र के लोग यहां पुलिस गश्त की मांग करते रहते हैं लेकिन नियमित रूप से इस रोड पर कभी पुलिस की गश्त नहीं होती। दूसरी ओर क्वैराली से लेकर चंदादेवी तक संचार सुविधा उपलब्ध न होने का फायदा भी अपराधियों को मिलता है। क्योंकि आपराधिक घटनाओं की जानकारी होने के बावजूद चाहकर भी क्षेत्र के लोग इसकी सूचना पुलिस अथवा प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाते हैं।
पुलिस के लिए चुनौैती बना अधजला शव
भीमताल-रानीबाग रोड में तल्ली सलड़ी में मिला महिला का अधजला शव पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि शव के बुरी तरह जले होने के कारण उसकी शिनाख्त करा पाना ही पुलिस के लिए टेढ़ी खीर है। शिनाख्त के लिए पुलिस के पास केवल मृतका के पैर के निचले हिस्से में शेष बचा सलवार का टुकड़ा, मृतका के पैर में पड़ी पायल और परदे के वह कुंडे हैं जिसमें लपेटकर महिला को घटनास्थल तक लाया गया है। मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष एसके गंगवार का कहना है कि महिला की शिनाख्त कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात में एक से तीन बजे के बीच इस सड़क से कौन-कौन वाहन गुजरे हैैं इसका भी पता लगाया जाएगा।