{"_id":"59ef9ed74f1c1bec538b91d0","slug":"111508875991-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलायजा टेस्ट में 71 लोगों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलायजा टेस्ट में 71 लोगों में डेंगू की पुष्टि
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डेंगू पर रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग लाख दावे करता रहे लेकिन हकीकत यह है कि डेंगू के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में 76 रोगियों के नमूनों की एलाइजा जांच में 71 लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनमें पचास फीसदी रोगी नैनीताल जिले के ही बताए जा रहे हैं। इधर, अस्पताल में एलाइजा किट का संकट फिर गहरा गया है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने सीएमओ को पत्र लिखा है।
जानकारी के मुताबिक सुशीला तिवारी अस्पताल में पिछले कई दिनों से एलाइजा किट न होने से डेंगू के संभावित मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी। इस कारण डेंगू के कई संभावित रोगियों के नमूने जांच के लिए अस्पताल में एकत्र हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग से किट मिलने के बाद मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में एलाइजा जांच की गई तो अस्पताल प्रशासन के होश ही उड़ गए। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. एके पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों भर्ती हुए डेंगू के संभावित 76 रोगियों के नमूनों की मंगलवार को एलाइजा जांच की गई तो उसमें से 71 रोगियों में डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू वार्ड में कुछ ही रोगी भर्ती हैं अधिकांश रोगी जा चुके हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि एलाइजा जांच के लिए और किट की मांग भी स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचके जोशी ने कहा कि उन्हें एसटीएच से डेंगू के बारे में किसी तरह की रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर 71 लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है तो इसमें यह दिखवाया जाएगा कि रोगी किन क्षेत्रों के हैं ताकि वहां डेंगू की रोकथाम के उपाय किए जा सकें।
सर्वर ठप होने से परेशान रहे रोगी
हल्द्वानी। डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में मंगलवार को सर्वर ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी का पर्चा बनवाने से लेकर खून की जांच, एक्सरे से लेकर दूसरी जांचों का शुल्क जमा करने समेत सभी काउंटरों पर कामकाज प्रभावित रहा।