{"_id":"602d73928ebc3ee95a778836","slug":"11-place-finals-for-traffic-signal-haldwani-news-hld4151673152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सिगनल के लिए 11 स्थान फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक सिगनल के लिए 11 स्थान फाइनल
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिल्ली की तरह शहर के 11 चौराहे और तिराहों पर जल्द ही ट्रैफिक सिगनल लगेंगे। एसपी यातायात ने सिगनल लगाने वाली कंपनी के अधिकारियों साथ इन स्थानों पर निरीक्षण कर सिगनल लगाने के लिए संस्तुति दी है। दो स्थानों को लेकर पुलिस अधिकारी अभी असमंजस में हैं।
एसपी यातायात देवेंद्र पिंचा ने बताया कि यातायात निदेशालय की पहल पर हाईटैक ट्रैफिक सिगनल लगाने के लिए ओनिक्स कंपनी को ठेका मिला है। कंपनी के अधिकारियों ने यातायात निरीक्षक राकेश माहरा के साथ नरीमन तिराहा, हाइडिल तिराहा, नैनीताल जिला कोऑपरेटिव बैंक तिराहा, ओके होटल तिराहा, सिटी एवं सिंधी चौराहा, टीपीनगर तिराहा, अल्मोड़ा अर्बन बैेंक तिराहा, पीलीकोठी तिराहे, लालडाठ तिराहा, सेंट्रल अस्पताल तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा का भौतिक सत्यापन किया। ओके होटल और पीलीकोठी तिराहे को छोड़कर 11 तिराहे और चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल लगाया जाएगा। दो स्थानों के मामले में पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श कर ट्रैफिक सिगनल लगाया जाएगा।
नैनीताल जिले के 13 स्थानों और ऊधमसिंह नगर के 11 स्थानों पर ट्रैफिक सिगनल लगाए जाने हैं। सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। दोनों जिलों में जल्द ही ट्रैफिक सिगनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
केवल खुराना, यातायात निदेशक