फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11 people of ITI gang involved in Sheeshmahar communal dispute case arrested, case registered

शीशमहर सांप्रादायिक विवाद मामले में शामिल आईटीआई गैंग के 11 लोग गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
11 people of ITI gang involved in Sheeshmahar communal dispute case arrested, case registered
काठगोदाम के शीशमहल में हुए कथित सांप्रदायिक विवाद में शामिल आईटीआई गैंग के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आईटीआई गैंग में शामिल हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के लोगों ने पथराव किया था। मामले को तूल देकर इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल इलाके में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करके लौट रहे तीन युवकों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। कुछ ही देर में विवाद बढ़ता देख दूसरे पक्ष ने भी पथराव शुरू कर दिया और हालात गंभीर होते चले गए। पथराव की सूचना पर जब तक काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पथराव करने वाले लोग भाग खड़े हुए। थाने में काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस को तहरीर दी गई और उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 लोगों की गिरफ्तारी रविवार को कर ली थी।
विज्ञापन

सोमवार को भी पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि पथराव करने वाले आईटीआई गैंग के लोग थे। इस गैंग में हिंदू और मुसलिम दोनों ही शामिल थे। पुलिस के मुताबिक आईटीआई गैंग के लोगों का एक मामले को लेकर कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा था। इनमें से कुछ लोग पूजा करके लौट रहे युवकों से उलझ रहे थे। इसी रंजिश के चलते मौका देख उन्होंने पथराव करके मामले को तूल दे दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग के सभी लड़कों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आईटीआई गैंग में दोनों समुदायों के लोग शामिल हैं और सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed