फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11 hours later pahadpani-Shrfatk road opens

11 घंटे बाद खुला पहाड़पानी-शहरफाटक मार्ग

Sat, 23 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल Updated Sat, 23 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
11 hours later pahadpani-Shrfatk road opens
पोखराखेत स्टेडियम के पास कलमठ में फंसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की रात धारी ब्लॉक के पोखराखेत स्टेडियम के पास सड़क किनारे बने कलमठ में ट्रक के फंस जाने से पहाड़पानी-शहरफाटक मार्ग में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। जिला प्रशासन और लोनिवि द्वारा कलमठ में फंसे ट्रक को निकालने के लिए कोई पहल नहीं की गई। जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही और पहाड़ को आने जाने वाले यात्रियों को पूरी रात वाहनों में भूखे प्यासे गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब जेसीबी मशीन की मदद से कलमठ में फंसे ट्रक को निकाला जा सका। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब दस बजे हल्द्वानी से देवीधूरा की ओर जा रहे ट्रक का टायर पोखराखेत स्टेडियम के पास कलमठ में जा फंसा। यह कलमठ पिछले काफी समय से धंस रहा है। टायर फंसने से रोड में यातायात ठप हो गया और देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों और तहसील प्रशासन को दी, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नतीजन पिथौरागढ़, लोहाघाट, धारचूला, मुनस्यारी, दन्या, देवीधूरा, पाटी, जैती, भनौली, बाराकोट और हल्द्वानी को आने वाले वाहन रातभर पोखराखेत में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार के वाहन भी शनिवार सुबह तक फंसे रहे। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब ठेकेदार ने सलड़ी से जेसीबी मशीन को मंगाया। तब कहीं कलमठ में मिट्टी व पत्थर भरकर जेसीबी मशीन की मदद से फंसे हुए ट्रक को निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed