फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10th class student missing for four days in haldwani

Haldwani: दसवीं की छात्रा चार दिन से लापता...दिल्ली में मिली लास्ट लोकेशन, स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी

Mon, 07 Oct 2024 08:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 08:21 PM IST
सार

एक प्रतिष्ठित स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा चार दिन से लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस को उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली में मिली है।

विज्ञापन
10th class student missing for four days in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

एक प्रतिष्ठित स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा चार दिन से लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस को उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली में मिली है। मुखानी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें कहा गया है कि चार अक्तूबर को उनकी बेटी सुबह 6:45 पर घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद न तो वह स्कूल पहुंची और न ही घर वापस लौटी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में छात्रा एक किशोर के साथ जाती दिखी है। पुलिस किशोर तक पहुंची तो पता चला कि किशोर भी छात्रा के स्कूल में ही 11वीं कक्षा का छात्र है।



ये पढ़ें- Bageshwar News: स्थायी निदेशक की नियुक्ति की मांग पर एनएसयूआई ने की तालाबंदी, आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

 

पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसने छात्रा को काठगोदाम स्टेशन पर छोड़ा था। इसके बाद वह दिल्ली चली गई। उधर पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा अपनी मां का मोबाइल लेकर गई है। उसकी अंतिम लोकेशन दिल्ली में मिली है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed