Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20-year sentence quashed in Tanakpur misdeed case of mentally challenged woman

नैनीताल हाईकोर्ट: टनकपुर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा रद्द, जानें मामला

Fri, 27 Nov 2026 09:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 27 Nov 2026 09:44 PM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने चंपावत के टनकपुर में 2021 में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई।

विज्ञापन
20-year sentence quashed in Tanakpur misdeed case of mentally challenged woman
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने चंपावत जिले के टनकपुर में वर्ष 2021 में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में निचली अदालत से मिली बीस साल के कठोर कारावास व एक लाख रूपये जुर्माने की सजा को रद्द करते हुए अपीलकर्ता दिनेश चौड़ाकोटी को संदेह का लाभ देते हुए उसे बरी कर दिया है। चंपावत के सत्र न्यायाधीश ने 4 फरवरी 2025 को अपीलकर्ता को दुष्कर्म के तहत दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने अपने फैसले में निचली अदालत की प्रक्रिया और साक्ष्यों के आकलन पर गंभीर सवाल उठाते हुए सजा को निरस्त कर दिया।न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार यह मामला अगस्त 2021 का है, जब टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन परिसर के टिन-शेड के नीचे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि टनकपुर के निर्देश पर 26 अगस्त 2021 को टनकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दिनेश चौड़ाकोटी को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो सके थे, लेकिन गवाहों के बयानों और वायरल वीडियो के आधार पर सत्र न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा है। अपीलकर्ता की ओर से कहा गया कि ना तो एफएसएल और मेडिकल रिपोर्ट अपीलकर्ता को अपराध से जोड़ती है और ना ही गवाहों द्वारा एक साल बाद सीधे कोर्ट में की गई पहचान विश्वसनीय है, क्योंकि वीडियो में व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट नहीं था और जांच के दौरान शिनाख्त परेड नहीं कराई गई। इस सब आधार के अतिरिक्त हाईकोर्ट ने कहा कि सत्र न्यायाधीश द्वारा वायरल वीडियो को खुली अदालत में चलाने के बजाय अपने चैंबर में देखकर खुद ही आरोपी की पहचान करने और उसे दोषसिद्धि का आधार बनाने को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों व कानून के खिलाफ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed