{"_id":"64b6fa5fa01169c6af0f14c6","slug":"108-ambulances-stuck-on-haidakhan-road-haldwani-news-c-8-1-hld1039-191930-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हैड़ाखान रोड पर मलबा आने से तीन घंटे फंसी रही 108 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हैड़ाखान रोड पर मलबा आने से तीन घंटे फंसी रही 108 एंबुलेंस
Wed, 19 Jul 2023 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 19 Jul 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
हैड़ाखान मार्ग पर आए मलवे के कारण तीन घंटे वाद निकल सकी एंबुलेंस। संवाद
हल्द्वानी। ओखलकांडा के गाजा लुगढ़ से पनुली देवी (60) को लेकर हल्द्वानी जा रही आपातकालीन सेवा 108 हैड़ाखान-खनस्यू मार्ग पर मलबा गिरने से तीन घंटे तक फंसी रही। मलबा हटाने के बाद जाम खुलने पर एंबुलेंस ने मरीज को सुशीला तिवारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
पनुली देवी के बेटे कुंवर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे एंबुलेंस में गाजा से रवाना हुए थे। हैड़ाखान मार्ग पर रौशिल के पास और भूस्खलन वाली जगह पर यातायात बाधित था। बताया कि भूस्खलन वाले स्थान पर बारिश के चलते सड़क पर काफी मलबा आ गया था जिससे वाहनों की कतार लग गई थी। करीब तीन घंटे बाद मलबा हटने से मरीज को लेकर हल्द्वानी की ओर रवाना हुए। जाम खुलने पर दोपहर दो बजे मरीज को एसटीएच में भर्ती कराया।