फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं में 136 नए पेट्रोल पंप खोलेगा आईओसी

कुमाऊं में 136 नए पेट्रोल पंप खोलेगा आईओसी

Thu, 13 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं में 136 नए पेट्रोल पंप खोलेगा आईओसी
पेट्रोल कीमत
हल्द्वानी। इंडियन ऑयल कारपोरेशन जल्द ही कुमाऊं में 136 नए पेट्रोल पंप खोलेगा। सीएनजी की सुविधा पंपों पर देने के लिए सर्वे का काम चल रहा है और नैनीताल जिले में पाइप लाइन लाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के सेल्स आफिसर रोहित चौधरी ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए 6, नैनीताल के लिए 30, बागेश्वर के लिए 3, पिथौरागढ़ के लिए 8, ऊधमसिंह नगर के लिए 87 और चंपावत के लिए 02 आवेदन आए हैं। पूरे प्रदेश में 308 नए पेट्रोल पंप खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है। कुमाऊं में 29 स्थान ग्रामीण और 107 निगम या पालिका क्षेत्र में है। 21 से 60 वर्ष तक आयु के और दसवीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं। कहा कि एक ही जगह के लिए अगर एक से अधिक आवेदन होंगे तो लकी ड्रा निकाला जाएगा। शहरी क्षेत्र में आवेदन के लिए 10, ग्रामीण क्षेत्र में आठ हजार रुपये शुल्क होगा। जबकि एससी/एसटी के लिए 4 हजार और ओबीसी के लिए 25 सौ रुपये शुल्क रखा गया है। चौधरी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर तक सीएनजी फिलिंग स्टेशन है। जबकि नैनीताल जिले में आईओसी और अडानी ग्रुप के साथ मिलकर बिड की जाएगी और पाइप लाइन आने का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन



कुमाऊं में 136 नए पेट्रोल पंप खोलेगा आईओसी
सबसे अधिक पंप ऊधमसिंह नगर में लगने हैं
शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन को दस हजार, ग्रामीण के लिए आठ हजार रुपये शुल्क
एससी-एसटी के लिए चार हजार और ओबीसी के लिए ढाई हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed