फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खेल के दम पर कर दिखाया त्रितिक्षा ने कमाल

खेल के दम पर कर दिखाया त्रितिक्षा ने कमाल

Sun, 14 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खेल के दम पर कर दिखाया त्रितिक्षा ने कमाल
beti bachao beti padhao
हल्द्वानी। उम्र सिर्फ 16 साल। उपलब्धियां ऐसी कि हर कोई दंग रह जाए। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में दम दिखाया तो तीलू रौतेली समेत कई पुरस्कार अपने खाते में डाल दिए। बात हो रही है 12वीं कक्षा की छात्रा त्रितिक्षा कपिल की।
विज्ञापन

लोहरियासाल तल्ला निवासी त्रितिक्षा बिड़ला स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। जूडो कराटे के प्रति बचपन से ही लगाव का नतीजा रहा कि उन्होंने अब तक ताइक्वांडो में स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई पुरस्कार जीत लिए। त्रितिक्षा के पिता पीयूष कपिल जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में 9.6 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त करने वाली त्रितिक्षा को इसी साल सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा था। उन्होंने वर्ष 2013-14 से लेकर वर्ष 2017-18 तक सतत स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2017-18 में ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ त्रितिक्षा एसजीएफआई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण, खेलो इंडिया राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2015 से लेकर 2017 तक सीबीएसई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कांस्य और रजत पदक भी जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 से लेकर 2017 तक वह स्कूल सार्टिफिकेट आफ एक्सलेंस अंग्रेजी वाद विवाद, चार सौ मीटर दौड़, टेबल टेनिस और रिले रेस में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। त्रितिक्षा बताती हैं कि वह हावर्ड विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती हैं, ताकि भविष्य में समाज और देश की सेवा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed