फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घर में घुसकर धमकाया तो महिला ने जहर खाया

घर में घुसकर धमकाया तो महिला ने जहर खाया

Wed, 12 Sep 2018 02:10 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर धमकाया तो महिला ने जहर खाया
हल्द्वानी। नाबालिग प्रेमी जोड़े ने घर वालों से लड़कर अलग दुनिया बसा ली। चार दिन में ही लड़की के इश्क का भूत उतरा तो वह उसका साथ छोड़कर चल गई। मामला थाने पहुंच गया। अब लड़के का आरोप है लड़की के घर वालों के इशारे पर बदमाशों ने मां पिता को धमकाया। धमकी से तंग आकर मां ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


काठगोदाम निवासी 17 वर्षीय किशोर एमबीपीजी कालेज में बीकॉम का छात्र है। कालेज में उसकी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से मुलाकात हो गई। कुछ ही दिन में दोनों में प्यार हो गया। जनवरी में दोनों घूमने भीमताल और घोड़ाखाल मंदिर घूमने गये। मंदिर में दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई। छात्र लड़की को लेकर अपने घर पहुंचा। घरवालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया। लड़की अपने घर गई तो परिजनों ने निकाल दिया। बाद में लड़का-लड़की किराये के कमरे में रहने लगे। अप्रैल में दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर लड़की अपने घर लौट गई। बाद मेें लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


अब आरोप है कि लड़की के घर वाले लड़के के घरवालों पर समझौते के लिए दो लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे। लड़के का आरोप है कि मंगलवार को कुछ बदमाश उसके घर पहुंचे और बवाल कर दिया। अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना से नाराज मां ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लड़के ने मामले की पुलिस जांच की मांग की है। इधर लड़की वालों का कहना है कि लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है इस वजह से मां ने जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे का आरोप, प्रेमिका के घर वालों के इशारे पर बदमाश दे रहे हैं धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed