{"_id":"5b636cab4f1c1bb8538b6ac0","slug":"101533242539-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटैक्निक के प्रधानाचार्य का वेतन रोका, जेई को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटैक्निक के प्रधानाचार्य का वेतन रोका, जेई को कारण बताओ नोटिस
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर ने ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कमिश्नर राजीव रौतेला ने पालीटेक्निक में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों की संख्या न बता पाने पर राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज शक्तिफार्म के प्रधानाचार्य ओमकार नाथ का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि करने के आदेश दिए हैं। एमबी डिग्री कालेज में मल्टीप्लैक्स हाल का समय से निर्माण पूरा न कराने पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता एमसी जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है।
बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य से पूछा कि उन्होंने एक साल में कितने बच्चों को प्रशिक्षण दिया और उसमें से कितने सेवायोजित हुए। इस सवाल पर प्रधानाचार्य बगलें झांकने लगे। दोबारा पूछने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रशिक्षण देना मेरा काम है, सेवायोजित करना नहीं। प्रधानाचार्य वर्तमान में छात्रों की संख्या भी नहीं बता पाए। इस पर कमिश्नर गुस्सा गए। उन्होंने एमबी डिग्री कालेज के मल्टीफ्लैक्स हाल निर्माण में लेटलतीफी पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता एमसी जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने उच्च शिक्षा निदेशक प्रो.जेसी घिल्डियाल से कहा कि उनके द्वारा उच्च शिक्षा की समीक्षा की गई लेकिन उनकी बैठकों में उच्च शिक्षा का जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल में दर्जन भर से ज्यादा महाविद्यालयों का निर्माण चल रहा है लेकिन प्रभावी अनुश्रवण न होने के कारण स्थित स्पष्ट नहीं है। उन्होंने सहायक निदेशक उच्चशिक्षा डा. अनुराग अग्रवाल से कुमाऊं मंडल का भ्रमण कर निर्माणाधीन महाविद्यालयों की विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन में उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में नैनीताल के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, ऊधमसिंह नगर के डा. नीरज खैरवाल, अल्मोड़ा के नितिन भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडे, विनीत कुमार, मयूर दीक्षित, मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. सीपी भैसोड़ा, मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी मिश्रा, एएसपी अमित श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के डीएम को निर्देश
कमिश्नर ने अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को निर्देश दिए कि वह अल्मोड़ा मे बनने वाले मेडिकल कालेज और आईएसबीटी जैसे मेगा प्रोजेक्टों की व्यक्तिगत तौर पर समीक्षा करें और इन प्रोजेक्टों में तेजी लाएं। उन्होंने डीएम को एमसीआई द्वारा मेेडिकल कालेज के संबंध में लगाई गई आपत्तियों का भी निस्तारण कराने को कहा।