{"_id":"5b2ffd8b4f1c1b8c278b78b9","slug":"101529871755-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई प्रवेश परीक्षा में बैठे 2666 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई प्रवेश परीक्षा में बैठे 2666 अभ्यर्थी
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर के छह सेंटरों पर रविवार को आयोजित आईटीआई प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रही। इसमें पंजीकृत 2964 अभ्यर्थियों में से 2666 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 298 अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र में गणित, विज्ञान के सवाल कठिन आने पर इन्हें हल करने में अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए।
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए हल्द्वानी में छह सेंटर बनाए गए थे। प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे शुरू होने से पहले सुबह नौ बजे ही दूरदराज से छात्र पहुंच गए थे। साढ़े नौ बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। वैकल्पिक प्रश्नों के आधार पर आए प्रश्नपत्र में अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान के प्रश्न हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन गणित के प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों को माथापच्ची करनी पड़ी। विद्यार्थियों का कहना था कि विज्ञान से जुड़े सवाल भी ठीक थे लेकिन गणित के सवाल अधिक कठिन आए थे। परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी जोनल अधिकारी नवनीत मिश्रा को दी थी। मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में पंजीकृत 500 में से 433, एमबीपीजी कॉलेज में विंग वन में 464 में से 422, विंग टू में 500 में से 440, एमबी इंटर कॉलेज में 500 में से 459, खालसा स्कूल में 600 में से 547, नैनीवैली स्कूल में 400 में से 365 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
केवल हल्द्वानी में ही सेंटर होने से अभ्यर्थी परेशान
हल्द्वानी। जिले के नैनीताल और रामनगर आदि क्षेत्रों में आईटीआई प्रवेश परीक्षा के सेंटर नहीं बनाए गए थे। पूरे जिले के अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से परीक्षा देने हल्द्वानी आना पड़ा।