{"_id":"5afb4cb34f1c1bd8408b5b73","slug":"101526418611-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल में बच्चों में फैल रहा हैं उल्टी-दस्त का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल में बच्चों में फैल रहा हैं उल्टी-दस्त का प्रकोप
Updated Wed, 16 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पहाड़ों में मौसम के बदलते मिजाज के साथ बच्चे, महिलाएं और पुरुष उल्टी-दस्त के साथ तेज बुखार से बीमार हो रहे हैं। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को उल्टी-दस्त, बुखार से पीड़ित बच्चे, महिलाएं और पुरुषों की भीड़ लगी रही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कन्याल ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बच्चे, महिलाएं और पुरुष उल्टी-दस्त और तेज बुखार से बीमार पड़ रहे हैं। रोजाना 25 से 30 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉ. कन्याल ने बताया कि उल्टी-दस्त से बीमार बच्चों के इलाज पर परिजन लापरवाही न करें। मरीजों को अस्पतालों से ओआरएस घोल का पाउडर देकर बच्चों और बड़े लोगों को सुबह शाम पीने की सलाह दी जा रही है।