{"_id":"5ae4dd9f4f1c1b62098b718f","slug":"101524948383-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो लाख के जेवर लौटा दिखाई ईमानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो लाख के जेवर लौटा दिखाई ईमानदारी
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जौरासी के पास टैक्सी से गिरे बैग में रखे दो लाख रुपये के जेवर लौटाकर खैरना पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल कायम की। शुक्रवार शाम को हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ जा रहे भरत राम निवासी दात्री, कपकोट बागेश्वर का बैग टैक्सी से जौरासी के पास गिर गया। बैग, अटैची गिरे होने की सूचना स्थानीय लोगों ने खैरना पुलिस को दी। शाम की गश्त कर रही पुलिस मौके पर से बैग, अटैची को उठाकर चौकी ले आई।
खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई अमित कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, जिलों के कंट्रोल रूम में सूचना भेज दी गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि बागेश्वर पहुंचने पर भरत राम ने अपना बैग गाड़ी में नहीं मिलने पर बागेश्वर कोतवाली में बैग खोने की सूचना दर्ज कराई। सूचना पर भरत राम शनिवार को खैरना चौकी पहुंचे और बैग में रखे लगभग दो लाख के जेवर वापस पाकर उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने खैरना पुलिस की ईमानदारी की सराहना की।