फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कंटेनर के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत

कंटेनर के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत

Tue, 27 Mar 2018 02:47 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत
कंटेनर से दब कर तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। आवास विकास कालोनी के सामने ठंडी सड़क पर सोमवार दोपहर निर्माणाधीन मॉल के लिए लगाए गए मिक्सचर प्लांट के पास 1200 बोरी सीमेंट से लदे कंटेनर के नीचे दबकर तीन मजदूरों की जान चली गई। तीनों खाना खाने के बाद कंटेनर के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। आरोप है कि प्लांट के मुंशी ने हादसे के बाद मजदूरों के करीबियों को बाहर नहीं जाने दिया इसलिए हादसे का पता घंटों बाद चला। पुलिस ने क्रेन से कंटेनर को उठाकर शवों को बाहर निकाला। जिला प्रशासन ने प्लांट को सील कर दिया है। घटना का कारण ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के बीरसनपुर निवासी सोनू (20) पुत्र इतवारी लाल, रामसागर (25) पुत्र मुखलाल और मूलचंद (20) ठंडी सड़क पर एक निर्माणाधीन मॉल के लिए लगे मिक्सचर प्लांट में तीन दिन से काम कर रहे थे। सोमवार की दोपहर तीनों कंटेनर के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। कुछ मजदूर कंटेनर से सीमेंट उतार रहे थे। अचानक ईंट की दीवार पर रखा कंटेनर अनियंत्रित होकर झुक गया और तीनों मजदूर दब गए। आरोप है कि हादसे की जानकारी मिलने पर प्लांट के मुंशी और ठेकेदार के करीबियों ने मजदूरों के साथियों को बाहर जाने नहीं दिया। गार्ड ने प्लांट का गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन

सवा तीन बजे हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाल केआर पांडे पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस नेे दो क्रेन मंगाकर कंटेनर को उठवाकर शवों को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एसडीएम एपी बाजपेई के निर्देश पर भीड़ को हटाकर प्लांट को सील कर दिया। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि शवों को मोर्चरी में रखा गया है। प्रथम दृष्ट्या ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। मजदूरों के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर ही पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर निर्माणाधीन मॉल के मिक्सचर प्लांट के पास हादसा
ईंटों की दीवार पर रखे कंटेनर के नीचे खाना खाकर आराम रहे थे, दीवार गिरने से झुक गया कंटेनर
मुंशी ने हादसे की बात दबाए रखने के लिए मजदूरों के करीबियों को बाहर नहीं जाने दिया, घंटों बाद खुली बात

डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, मुंशी गिरप्तार
हल्द्वानी। तीन मजदूरों की मौत के मामले में सोमवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुंशी चंदन सिंह निवासी चांदमारी काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएम विनोद कुमार सुमन ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। पुलिस ने धारा 304, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि गिरफ्तार मुंशी के बयान के आधार पर पुलिस अन्य ठेकेदारों से पूछताछ करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed