फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने अंतर्राज्यीय झपटमार दबोचा

भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने अंतर्राज्यीय झपटमार दबोचा

Thu, 08 Mar 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने अंतर्राज्यीय झपटमार दबोचा
हल्द्वानी। साइकिल से धक्का देकर झपटमारी कर उप्र भागने की तैयारी कर रहे बदमाश को बुधवार को पुलिस के पकड़ लिया। वह नैनीताल रोड पर वारदात करने वाला था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुखानी नहर रोड निवासी आनंद कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11.15 बजे नैनीताल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 10 हजार रुपये निकाल कर जल संस्थान में पानी का बिल जमा करने जा रहे थे। इस बीच जल संस्थान के पास साइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर पड़े।
विज्ञापन

इस बीच दूसरे साथी ने उठाने के बहाने से जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीछे आ रही महिला ने यह घटना देखी तो उन्हें बताया। इस पर उन्होंने पुलिस से झपटमार को पकड़ने की गुहार लगाई। इधर सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की मदद से आरोपी को रोडवेज के पास से धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीशान निवासी तख्त वाली गली मुरादाबाद बताया। जांच में सामने आया कि वह यहां वारदात अंजाम देकर मुरादाबाद भाग जाया करता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी ने बताया कि झपटमार जीशान को पकड़ा है जो यहां वारदात कर मुरादाबाद भाग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed