{"_id":"5a6ce6244f1c1b87268b6b8a","slug":"101517086244-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विकास समिति में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विकास समिति में लगी आग
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
fire in mundka
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गन्ना सहकारी समिति के दफ्तर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दमकल के चार वाहनों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। घटना से दफ्तर में ही रह रहे कर्मी का घरेलू सामान, सरकारी दस्तावेज, स्टेशनरी नष्ट हो गई।
गन्ना सहकारी समिति का दफ्तर नैनीताल रोड तिकोनिया के पास है। इसी दफ्तर के एक कमरे में कर्मी प्रकाश चंद्र मिश्रा भी सपरिवार रहते हैं। शुक्रवार दोपहर परिजन घर के बाहर बैठे थे कि अंदर से धुआं निकलने लगा। जब परिजन अंदर पहुंचे तो देखा कि वहां आग लगी थी। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। इस बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और घंटेभर की मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण पता नहीं चल सका लेकिन शॉर्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अग्निकांड में मिश्रा का सारा घरेलू सामान जैसे रजाई गद्दे, बेड, सोफा, बर्तन, स्कूली किताबें, समिति की दस्तावेज, स्टेशनरी जल गई। गनीमत यह रही कि उस समय घर में कोई नहीं था। सीएफओ संजीवा कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
किसानों ने मदद की, प्रशासन ने हाथ नहीं बढ़ाया
हल्द्वानी। अग्निकांड में प्रकाश चंद्र मिश्रा का सब कुछ नष्ट हो गया। वह रोटी, पानी, सोने तक के लिए मोहताज हो गया। बच्चों की किताबें जल गईं। मिश्रा की दयनीय हालत पर किसानों ने 14 हजारों रुपये एकत्र कर मदद की और मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने भी आर्थिक मदद की लेकिन प्रशासन, विभागीय अधिकारियों ने मदद नहीं दी।