{"_id":"5a2d97e74f1c1b8b688b7bc9","slug":"101512937447-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में नकदी न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में नकदी न होने से लोग परेशान
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में खाली पड़ा एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। गांव, शहर के बैंकों में दो दिन की छुट्टी के कारण यहां स्थित अधिकतर बैंकों के एटीएम कैशलेस हो गए हैं। ऐसे में वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए खरीदारी करने आए तमाम उपभोक्ता परेशान हो गए क्योंकि अतिरिक्त शुल्क लगने के कारण अधिकतर दुकानदारों ने पाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें भी नहीं लगाई हैं।
विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों से आए ग्राहकों को अधिक परेशानी हुई क्योंकि सोमवार से स्कूल, कार्यालय खुलने के कारण जल्दी बाजार आना मुश्किल होगा। व्यापारियों का कहना है कि पहले बैंकों, एटीएम से मिल रहे दो हजार रुपये के नोट से व्यापारियों को कुछ राहत थी लेकिन लोग इसके खुल्ले कराने के लिए जूझते रहते थे लेकिन अब यह बड़ा नोट भी कम मिल रहा है। इस कारण बाजार में नकदी की कमी होना परेशानी का सबब बना हुआ है।