फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गिरधारी की पत्नी से रिश्तेदारी नहीं, विश्वास में धोखा खाया

गिरधारी की पत्नी से रिश्तेदारी नहीं, विश्वास में धोखा खाया

Mon, 16 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
गिरधारी की पत्नी से रिश्तेदारी नहीं, विश्वास में धोखा खाया
हल्द्वानी। उत्तराखंड की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी पर किडनी निकलवाने का आरोप लगाने वाले नरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि उसे धोखा दिया गया है। उसे बैजयंती माला का रिश्तेदार बताया जा रहा है। यह सरासर झूठ है। सच तो यह है कि गंगवार और साहू में शादी ही नहीं होती। अब फंसने के बाद मंत्री के पति का परिवार गलत बयानीबाजी कर रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को तहरीर देने के बाद नरेश चंद्र गंगवार हल्द्वानी में रह रहा है। उसने अमर उजाला को बताया कि उसके पास गिरधारीलाल साहू ने अपने करीबी सत्येंद्र के मोबाइल से चार अक्तूबर को कॉल की थी। गिरधारी लाल ने कहा कि बरेली रोड स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में गबन हो गया है। अब उसे फैक्ट्री का काम जाकर देखना होगा। पैसा मांगने पर वह गलत ढंग से बात करने लगा। छह अक्तूबर को उसने नौकरी छोड़ दी। नरेश का कहना है कि श्रीलंका में किडनी निकलने के बाद उसका स्वास्थ्य लगातार खराब होने लगा। श्रीलंका के कोलंबो में गिरधारी ने मकान और बच्चों की पढ़ाई परिवार का खर्च देने का भरोसा दिया था। दो महीने वह अपने घर जशनपुर शेरगढ़ में रहा। इस बीच गिरधारी ने दो महीने का वेतन भी नहीं दिया। आश्वासन के भरोसे वह काम करता रहा। आरटीओ रोड स्थित फार्म हाउस पर उसे बेलबाबा के पास पाइन सिटी के काम को देखने की जिम्मेदारी दी गई। पाइन सिटी में फ्लैट बन रहा था। पैसा नहीं मिलने पर बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। उसकी बड़ी बेटी प्रीती बीबीए कर चुकी है। बेटा शुभम गंगवार बीबीए कर रहा है और छोटा बेटा सत्यम गंगवार हाईस्कूल में पढ़ रहा है। नरेश के अनुसार मंत्री के पति द्वारा फूटी कौड़ी नहीं मिलने पर उसने पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया। इसके पहले गिरधारी कहता था कि शिकायत करने से कुछ नहीं होगा। कांग्रेस की सरकार में उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ेगा। खुद वह कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ रहता था।
विज्ञापन


पांच साल पहले बांया पैर हुआ खराब
नरेश चंद्र ने बताया कि 2012 में वह बाइक द्वारा बहेड़ी से शेरगढ़ जा रहा था। इस बीच नीलगाय रास्ते में आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और उसका बांया पैर टूटकर अलग हो गया था। किसी प्रकार रिश्तेदारी और करीबियों ने उसका इलाज कराया। अभी भी वह एक पैर में जूता पहनता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका भेजेंगे जांच टीम
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि विवेचक को श्रीलंका भेजने की रणनीति बनाई जा रही है। इस मामले में सारे तथ्यों की जांच के लिए कोतवाल केआर पांडे को नियुक्त किया है। कोतवाल का कहना है कि वह भुक्तभोगी का बयान लेने के लिए सोमवार को उसे बुलाएंगे। प्रार्थनापत्र के कुछ बिंदुओं की सत्यता के बारे में पुलिस प्रमाण भी लेगी।



नरेश चंद्र ने 11 सदस्यीय टीम के सामने किडनी देने से पहले दस्तखत किए थे। उसने खुद को रिश्तेदार बताया था। वह आरटीओ रोड स्थित फार्म हाउस पर रहा ही नहीं है। नरेश चंद्र नौकर का काम नहीं करता था। तीन साल बाद यह सवाल उठाना कुछ लोगों की साजिश का हिस्सा हो सकता है। आखिर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो तक कोई दबाव बनाकर किसी को नहीं ले जा सकता है। रास्ते में या भारत में आने पर वह अपनी जुबान खोल सकता था। अभी तक नरेश किन कारणों से चुप रहा है और अब झूठे बयान देने से हिचक नहीं रहा है यह विचारणीय प्रश्न है। - गिरधारीलाल साहू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed