फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लेटरपैड पर अशोक की लाट छपवाने पर मुकदमा दर्ज

लेटरपैड पर अशोक की लाट छपवाने पर मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
लेटरपैड पर अशोक की लाट छपवाने पर मुकदमा दर्ज
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। बिंदुखत्ता के निजी विद्यालय के शिक्षक को हटाने का विरोध कर रही एक संस्था के खिलाफ लेटरपैड में अशोक की लाट के गलत इस्तेमाल का मामला प्रकाश में आया है। हल्दूचौड़ में सक्रिय एक संस्था ने बिंदुखत्ता के निजी विद्यालय से शिक्षक को हटाने का विरोध किया था। बताया जाता है कि संस्था ने धमक दिखाते हुए विद्यालय में जाकर जबरन अभिलेखों की जांच, फोटोग्राफी की। दबाव बनाने की रणनीति के तहत संस्था ने विद्यालय के प्रबंधक को अशोक की लाट पर अंकित लेटरपैड में लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा, जबकि निजी संस्था को इस चिन्ह के इस्तेमाल का अधिकार नहीं है। इस पर प्रबंधक द्वारा महामहिम राज्यपाल को शिकायती पत्र भेजने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ताओं के बयान लिए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 420 एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद संस्था का रजिस्ट्रेशन रद्द होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed