फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बारिश, अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

बारिश, अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 31 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
बारिश, अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी
ध्यानार्थ... देहरादून और ऑल कुमाऊं
विज्ञापन

....................................
नैनीताल और ऊधमसिंह नगर
में भारी बारिश की चेतावनी
तीन दिन में झमाझम बरस सकते हैं बादल

अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी।
मौसम विभाग ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अब तक का आकलन बता रहा है मानसून नैनीताल पर जरूरत से ज्यादा मेहरबान रहा है और ऊधमसिंह नगर से बारिश की आंखमिचौली जारी है। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड बागेश्वर जिले के नाम है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटे में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भारी से भारी बारिश हो सकती है। ऊधमसिंह नगर से अभी तक मानसून रुठा हुआ है। 26 ज़ुलाई तक यहां सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। भारी बारिश का मतलब है करीब 204 मिमी बारिश। ऐसा हुआ तो ऊधमसिंह नगर को कुछ हद तक राहत भी मिल सकती है। वहीं, तराई में भारी बारिश जलभराव का कारण भी बनती है। सितारगंज, खटीमा, शांतिपुरी आदि इलाकों में लोगों को बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नैनीताल पर अभी तक मानसून खासा मेहरबान रहा है। 26 जुलाई तक यहां सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई थी। इस बारिश का सबसे अधिक असर सड़कों पर पड़ा। कई ग्रामीण संपर्क मार्ग बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रभावित है। कुमाऊं ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बारिश वाले जिले का रिकार्ड बागेश्वर ने कायम किया हुआ है। 26 जुलाई तक इस जिले में सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई थी। पूरे प्रदेश में सामान्य से केवल आठ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
नैनीताल में तीन घंटे तक हुई बारिश
नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को तीन घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। इस कारण् तल्ली-मल्लीपाली, बजून-अधौड़ा और छीड़ाखान- अमजड़ मोटर मार्ग बंद हो गए। बारिश से पुराने डाकघर के पास माल रोड सीवर लाइन चौक हो गई जिसकी वजह से गंदा पानी लोअर माल रोड में समा गया। लगातार हो रही बारिश से नैनी झील का जलस्तर दो फीट चार इंच पहुंच चुुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट की मानें तो तीन घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed