फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   101 inspectors and 250 constables transferred in Kumaon

Haldwani News: कुमाऊं में 101 दरोगा और 250 सिपाही स्थानांतरित, पहाड़ से मैदान भेजे गए 31 एएसआई

Sat, 21 Jun 2025 12:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 21 Jun 2025 12:01 PM IST
सार

आईजी कुमाऊं ने लंबे समय से एक ही जगह पर जमे पुलिस कर्मियों का शुक्रवार को तबादला कर दिया। जोन के छह जिलों में पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ में बड़ी संख्या में ये तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
101 inspectors and 250 constables transferred in Kumaon
आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने लंबे समय से एक ही जगह पर जमे पुलिस कर्मियों का शुक्रवार को तबादला कर दिया। जोन के छह जिलों में पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ में बड़ी संख्या में ये तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


तबादला आदेश में पहाड़ से मैदान आने वालों में 40 उप निरीक्षक, 34 अपर उप निरीक्षक (एएसआई), 39 मुख्य आरक्षी और 118 आरक्षी शामिल हैं। इसी प्रकार मैदान से पहाड़ के लिए 61 उप निरीक्षक, 31 अपर उप निरीक्षक, 44 मुख्य आरक्षी और 103 आरक्षी स्थानांतरण आदेश में सूचीबद्ध किए गए हैं। ऊधमसिंह नगर के 64 सिपाहियों को पहाड़ के विभिन्न जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार 38 सिपाहियों को नैनीताल से जोन के अन्य जिलों में भेजा गया है। अल्मोड़ा के 10, पिथौरागढ़ के 57, चंपावत के सात और बागेश्वर के 41 सिपाहियों को पहाड़ व मैदान के जिलों में भेजा गया है। ऊधमसिंह नगर जनपद के 40 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण पहाड़ के पांच जिलों में किया गया है। नैनीताल जनपद में तैनात 19 उपनिरीक्षक, अल्मोड़ा के आठ, चंपावत के 11, बागेश्वर के छह, पिथौरागढ़ के 13 उपनिरीक्षकों को भी उनके तैनाती वाले जिले से हटाकर अन्य जनपद में भेजा गया है।
विज्ञापन


जोन के छह जनपदों में यह स्थानांतरण किए गए हैं। तीन साल या अधिक समय से एक ही जगह जमे हुए सिपाही से लेकर उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है। पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ तक ये ट्रांसफर किए गए हैं। -रिधिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed