फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 teams will compete in Nainital football tournament from tomorrow

नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट में कल से भिडेंगी 10 टीमें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
10 teams will compete in Nainital football tournament from tomorrow
हल्द्वानी। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार से 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट इंस्टीयूट में होगा। शनिवार को सभी 10 टीमों को ड्रेस का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी हरबंस सिंह, पाल कॉलेज के चेयरमैन व पूर्व विधायक नारायण पाल, सीईओ निर्भय पाल, अतुल पाल और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक मोहन सिंह बोरा ने किया। कल्पवृक्ष बैंड ने मां तुझे सलाम गीत गाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

मेयर रौतेला ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से लोगों में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का जन्म होता है। एसपी सिटी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक और चेयरमैन नारायण पाल ने घोषणा की कि जो भी खिलाड़ी टूर्नामेंट में सबसे पहले नौ गोल करेगा उसे पाल कॉलेज की ओर से निशुल्क शिक्षा की सुविधा मिलेगी। सभी 10 टीमों को ड्रेस का वितरण किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखते बन रहा था। सभी को सोमवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का इंतजार है। फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रेट मिशन रामनगर के निदेशक प्रणव श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, मारूति नेक्सा के जीएम समीर नंदवानी, नैनीताल टीवीएस के सेल्स हेड लक्ष्मण, उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल के यूनिट हेड डॉ. रूपेश सक्सेना और डॉ. रजनीश, मधुकर श्रोत्रिय, कार्यक्रम के संयोजक स्पोर्ट्स इंचार्ज महेश सिंह बिष्ट और पाल कॉलेज की पीआरओ कनिका शाह थीं। संचालन सहायक प्राध्यापिका गीतांजली जोशी ने किया। इस दौरान पाल कॉलेज का सभी स्टॉफ और विद्यार्थी मौजूद थे।
ये हैं 10 टीमें
स्कूल/टीम कप्तान क्लब टीम ऑनर
निर्मला कान्वेंट स्कूल कुशाग्र शाह जंगल फिएस्टा रेंजर्स मोहन रावत
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सूरज सिंह रावत श्रीराम स्पोर्ट्स इलेवन संदीप गुप्ता
क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदित्य मर्तोलिया ग्लोबल हेल्थ वारियर्स डॉ. हरप्रसाद
हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौलापार दीपक पांडे डीवी डाइग्नोस्टिक ड्रेगन्स डॉ. तुषार शर्मा
सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनाल केसवानी नैनीताल टीवीएस राइडर्स धीरज अग्रवाल
ग्रीनफील्ड एकेडमी, रामनगर मोहित कुमार बार्बी क्यू मचान थंडर्स अरूण जोशी
सिंथिया सीनियर सेकेंडी स्कूल सागर थापा स्टार हॉस्पिटल यूनिवर्स डॉ. एसएन उस्मानी
हरमन माइनर स्कूल, भीमताल गणेश क्षेत्री केआर सन्स साइन मो. नाजिम करीम
मदर्स ग्लोरी स्कूल, रामनगर दीपांशु जलाल श्रीबालाजी होंडा पैंथर्स विजय चौहान
ग्रेट मिशन स्कूल रामनगर ऋषभ पटवाल नैनीताल मोटर्स चैलेंजर्स भूपेश अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed