{"_id":"571916de4f1c1b05048b49aa","slug":"10-10-thousand-six-building-owners-fined","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह भवन स्वामियों पर 10-10 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह भवन स्वामियों पर 10-10 हजार का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
जुर्माना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में पुलिस ने तल्लीताल क्षेत्र के हरिनगर, धोबीघाट और बूचड़खाना क्षेत्र में किराएदारों और मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बगैर सत्यापन के किराएदार रखने के आरोप में पुलिस ने छह किराएदारों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सती ने बताया अभियान के दौरान उक्त क्षेत्रों में 200 लोगों का सत्यापन किया गया। बगैर सत्यापन के किराएदार रखने के मामले में पुलिस ने हरिनगर निवासी चंद्रा जोशी, शांति देवी, जावेद खान, इकबाल अहमद, जाकिर हुसैन और नदीम का दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान किया। सत्यापन के दौरान क्षेत्र में 22 बंगाली परिवार भी मिले जो कबाड़ का काम करते हैं।
सती ने सभी बंगाली परिवारों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने पहचान पत्र और संबंधित अभिलेख थाने में उपलब्ध कराएं ताकि उनका सत्यापन हो सके। इस मौके पर तल्लीताल के थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ब्रजवाल ने लोगों को हिदायत दी कि किसी भी किराएदार को रखने से पहले वह अनिवार्य रूप से उसका पुलिस सत्यापन कराएं। ऐसा न करने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।