फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1.25 crore received for facilities in hospitals

अस्पतालों में सुविधाओं के लिए सवा दो करोड़ मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore received for facilities in hospitals
डीएम धीराज गर्ब्याल।
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर शासन ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए जिले के अलग-अलग अस्पतालों को दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये जिला प्रशासन को अवमुक्त कर दिए है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके तीमारदारों को आधारभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा था। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम गर्ब्याल ने पिछले दिनों जिले के सरकारी अस्पतालों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर धनराशि की मांगी थी। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि शासन ने रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में चिकित्सकीय उपकरण, दवा कक्ष, जनरेटर कक्ष व आक्सीजन प्लांट से मैनीफोल्ड कक्षों तक आक्सीजन पाइप लाइन निर्माण के लिए 23.11 लाख रुपये और इसी अस्पताल में कोविड चिकित्सालय में आगमन और निकासी द्वार के लिए 9.21 लाख रुपये तथा पांच बेड में पैड्रियोटिक इन्सेंटिव केयर यूनिट के लिए 143.32 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बीडी पांडे महिला अस्पताल नैनीताल में वार्डों में आक्सीजन सप्लाई पाईप लाइन की स्थापना संबंधी कार्य के लिए 27.52 लाख रुपये तथा कोविड केयर सेंटर मोतीनगर के पुन: विद्युतीकरण कार्य के लिए 24.33 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि उक्त धनराशि संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वह अवमुक्त धनराशि का सदुपयोग करते हुए जल्द से जल्द प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराएं ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पतालों में इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं के भुगतान को 89 लाख स्वीकृत
कोरोना संक्रमण के शुरूआती चरण से लेकर अभी तक जिला प्रशासन हजारों संक्रमितों का निशुल्क इलाज कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग के देयकों और जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद शासन ने लक्षणयुक्त और लक्षणरहित कोविड संक्रमित व्यक्तियों के लिए खरीदी गई दवाओं के भुगतान के लिए 89 लाख 4 हजार 775 रुपये अवमुक्त किए हैं।
अस्पताल में लिफ्ट के लिए 39 लाख स्वीकृत
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में लिफ्ट के लिए डीएम ने 39 लाख रुपये की स्वीकृत दे दी है। बजट जारी होने के बाद जल्द ही लिफ्ट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। (संवाद)

बच्चों की हो रही कोविड जांच
हल्द्वानी। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। अस्पतालों में आ रहे बीमार बच्चों की कोविड जांच भी की जा रही है। जिले में 14 जुलाई से तीन अगस्त के बीच शून्य से लेकर 6 साल तक के 2745 और 6 से 18 साल के 2544 बच्चों की ओपीडी हो चुकी है। इनमें शून्य से पांच साल तक के 620 और पांच से 18 साल तक के 1293 बच्चों के कोविड टेस्ट भी हो चुके हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जांच में फिलहाल अभी तक कोई संक्रमित नहीं आया। उन्होंने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण इन दिनों हो रही खांसी, बुखार, सिर दर्द आदि बीमारियों को देखते हुए एहतियातन कोविड जांच भी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed