{"_id":"5706715a4f1c1ba01ac81133","slug":"mukesh-ambani-sent-to-check-badri-kedar-temple-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी ने बदरीविशाल के चरणों में की धन वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अंबानी ने बदरीविशाल के चरणों में की धन वर्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Apr 2016 08:54 PM IST
सार
- उद्योगपति ने मंदिर को दान किए डेढ़ करोड़ रुपये
- केशर, चंदन के लिए भेजा 64 लाख रुपये का चेक
- संस्कृत विद्यालयों के विकास पर खर्च होंगे 90 लाख
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ-बदरीधाम के कपाट खुलने से पहले ही भगवान श्री बदरी विशाल के चरणों में धन वर्षा होने लगी है। देश के नामचीन उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्री बदरी-केदार मंदिर समिति को डेढ़ करोड़ रुपये का चेक भेजा है। जिसमें से 64 लाख रुपये भगवान बद्री विशाल की पूजा अर्चना में शामिल केशर और चंदन पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि उद्योगपति अंबानी की ओर से मंदिर समिति को दान स्वरूप दो चेक भेजे गए हैं। जिसमें से एक 64 लाख रुपये का है। जबकि दूसरा चेक 90 लाख रुपये का है।
विज्ञापन
संस्कृत विद्यालयों के विकास में खर्च होंगे 90 लाख्र
बताया कि 64 लाख रुपये का इस्तेमाल भगवान बदरीविशाल की पूजा अर्चना में उपयोग आने वाले केशर और चंदन पर खर्च किया जाएगा। जबकि बाकी 90 लाख का बजट मंदिर समिति की ओर संचालित तीन संस्कृत विद्यालयों के विकास पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
इस बजट से संस्कृत विद्यालयों उच्च स्तर की लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जिसमें धर्म, दर्शन, संस्कृत साहित्य से जुड़ी पुस्तकें होगी। इससे पहले भी उद्योगपति मुकेश अंबानी मंदिर समिति को करोड़ों का दान कर चुके हैं।
बीते दिनों आइपीएल मैच के दौरान फाइनल मुकाबले में उनकी टीम मुंबई इंडियन के जीत जाने के बाद मुकेश अंबानी ने सपरिवार श्री बद्री विशाल के दर्शन किए थे।
अभिषेक पूजा के लिए रिकार्ड तोड़ पंजीकरण
बीडी सिंह के मुताबिक श्री बदरीनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। कपाट खुलने में एक माह का समय बचा है, लेकिन इससे पहले ही अभिषेक पूजा के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने आनलाइन पंजीकरण कराया है।
आंकड़ों पर नजर डाले तो अभिषेक पूजा से साल 2013 में 40 हजार, 2014 में 64 हजार, 2015 में दो लाख की आय हुई थी जबकि इस बार 31 मार्च 2016 तक अभिषेक पूजा पंजीकरण से पांच लाख की आय समिति को हो चुकी है। सीईओ के मुताबिक इस बार बदरीनाथ धाम में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।