BJP सांसद तरुण विजय ने कॉलेज में लगवाए 'भारत माता की जय' के नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीएस पीजी कॉलेज में सांध्य कक्षाओं के छात्रों का छात्र समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने छात्रों से भारत माता की जय के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि देशभक्ति सबसे ऊपर होनी चाहिए।
बुधवार को डीबीएस पीजी कॉलेज में सांध्य कक्षाओं के छात्रों का पहला छात्र समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ सांसद तरुण विजय और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने किया।
जाति के आधार पर होने वाले विद्रोह को खत्म करने का आह्वान
सांसद ने कहा कि साधारण स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने ही मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नामी और महंगे स्कूलों ने देश को क्या दिया है। उन्होंने कहा कि देश की उच्च शिक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर आज तक अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के हिसाब से फिट नहीं हुआ है।
सांसद निधि का जल्द इंतजाम कराने की अपील की
जाति के आधार पर होने वाले विद्रोह को खत्म करने का आह्वान करते हुए सांसद तरुण विजय ने भारत माता की जय के नारे लगवाए। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने कहा कि उनका मकसद विवि की कार्यप्रणाली में लगातार सुधार करने का रहा है।
उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह भी विवि के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएं। प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने सांसद तरुण विजय से सांसद निधि से दिए गए पैसे का जल्द इंतजाम कराने की अपील की।