फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   mother and his sister blackmailed businessman after sex

मां-'मौसी' ने बनाए अवैध संबंध, बेटे ने बनाई क्लिपिंग

Wed, 22 May 2013 12:11 PM IST
हल्द्वानी/ब्यूरो
हल्द्वानी/ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
mother and his sister blackmailed businessman after sex

रातों-रात अमीर बनने की चाह में एक महिला ने अपनी रिश्ते की बहन के साथ मिलकर एक व्यापारी से अवैध संबंध बनाए। और फिर महिला के बेटे ने इस पूरी घटना की क्लिपिंग बना ली।

विज्ञापन


मकसद था व्यापारी को ब्लैकमेल करना। वे व्यापारी से 40 लाख रुपये और एक गाड़ी ले चुके थे लेकिन दोबारा 60 लाख रुपयों की मांग ने उन्हे हवालात में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


नैनीताल के एसएसपी ने बताया कि 24 मार्च को उन्हें व्यापारी ने लिखित शिकायत देकर बताया था कि सितारगंज निवासी एक युवक ने उसे अपने घर बुलाया। वहां कोल्डड्रिंक में उसने नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक की मां और हल्द्वानी निवासी रिश्ते की मौसी ने व्यापारी से अवैध संबंध बनाए और युवक ने अश्लील क्लिपिंग बनाई।

पहले उन्होंने व्यापारी को ब्लैकमेल करके 40 लाख रुपये और एक गाडी़ ले ली थी। फिर उन्होंने 60 लाख रुपये की मांग कर दी।

व्यापारी की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मंगलवार को मां, मौसी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अश्लील क्लीपिंग वाले दो मेमोरी कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार युवक के घर आने वाले दूसरी महिला रिश्ते में उसकी मौसी लगती थी। ब्लैकमेलिंग की रकम में से उसे भी 14 लाख दिए जाने थे। मगर बाद में नहीं दिए गए।

पहले भी जा चुका है जेल
आरोपी युवक इससे पहले भी जेल में रह चुका है। उसने मामला रफादफा करवाने आए व्यापारी के बेटे पर चाकू से हमला बोल दिया था। इस मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।


उसके खिलाफ मारपीट, धमकाने, गाली गलौज और अश्लील हरकत की धाराओं में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।

खुद दसवीं फेल
साइकिल पर चलने वाला ये युवक ब्लैकमेलिंग के रुपयों से लखपति हो गया था। उसकी सितारगंज में आलीशान कोठी बन रही है। जबकि अब वह सफारी से चलता है।

खुद दसवीं फेल होने के बावजूद उसने पांच हजार रुपये महीने में एक ग्रेजुएट युवक को अपनी सफारी का चालक रखा था। पुलिस ने उस युवक को भी हिरासत में ले लिया है। उससे भी पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed