फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Modi was give the first state slogan, leaders pleasure

मोदीः उत्तराखंड को दिया था नारा, नेताओं में हर्ष

Sat, 14 Sep 2013 01:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Sep 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
Modi was give the first state slogan, leaders pleasure

उत्तराखंड के लिए स्थानीय नारा सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने ही बदरीनाथ में 2001 में दिया था।

विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए नरेंद्र मोदी उस समय राष्ट्रीय महामंत्री के साथ ही उत्तराखंड के प्रभारी भी थे। उन्होंने बदरीनाथ में आपणु उत्तरांचल, प्यारु उत्तरांचल का नारा दिया था।

पढें, एक ओर फांसी का फैसला, दूसरी तरफ छेड़खानी
विज्ञापन


बदरीनाथ में नारा दिया

प्रदेश प्रभारी के साथ बतौर प्रदेश संगठन महामंत्री काम कर चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यादें साझा करते हुए कहा कि 13-14 मई 2001 में बदरीनाथ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस बैठक में नरेंद्र भाई ने यह नारा दिया। त्रिवेंद्र बताते है कि नरेंद्र भाई ने कहा था किसी भी राज्य को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा में बनाए गए नारों की जरूरत होती है।

इसलिए आपणु उत्तरांचल, प्यारु उत्तरांचल का नारा दिया। मोदी ने उस समय यह भी कहा था कि राज्य के चार धामों का विकास प्रदेश की 86 लाख जनसंख्या के आधार पर नहीं बल्कि देश की सौ करोड़ आबादी के हिसाब से होना चाहिए।

पढें, निर्भयाः शिक्षकों ने 5 वें आरोपी की मांगी फांसी

त्रिवेंद्र ने कहा कि भाजपा को अब बहुमत में आने से नहीं रोका जा सकता और इस समय देश को नरेंद्र भाई की जरूरत है।

बोले नेताजी
मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से पार्टी को स्पष्ट रूप से दो तिहाई बहुमत मिलेगा। उत्तराखंड में पांचों सीटें जीतेंगे और उत्तर प्रदेश में अप्रत्याशित नतीजे सामने होंगे।
घनघोर अंधेरा छाया है
चहुदिशी दिशा भ्रम फैला है
ऐसे में विजय मंत्र बनकर
बस नमो नमो अब आया है
- तरुण विजय, राज्यसभा सांसद

पढें, अल्लाह के बंदो ने दुर्गा के मंदिर में उठाई पत्तल

नरेंद्र भाई को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना भाजपा की दूरदर्शिता का परिणाम है। मोदी देश का भविष्य है और भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने के लिए यह निर्णय होना जरूरी थी। नरेंद्र भाई की छवि ईमानदार, कड़क और बहादुर नेता की छवि है इसका लाभ देश को मिलेगा।
- अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष

देश के आम जनमासन की भावना के अनुसार ही पार्टी के संसदीय बोर्ड ने निर्णय लिया है। देश को ऐसे लीडर की जरूरत है जो कि जनहित में कठोर निर्णय ले सके। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस फैसले का बेसब्री से इंतजार था। देश में विकास का गुजरात मॉडल लागू होगा और खासतौर पर युवाओं की उम्मीदें पूरी होगी।

- बीसी खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री

पढें, ...मदरसे के मैदान पर लगता है छड़ी मेला

देश भर में उत्साह का माहौल है। लोकतंत्र के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना बहुत जरूरी था। पिछले दस सालों से भ्रष्टाचार, महंगाई, निराशा झेल रही देश की जनता को ऐसे ही शासक की जरूरत है।
- अनिल बलूनी, प्रदेश प्रवक्ता

पढें, ...मुस्लिम ने लिखी थी बदरीनाथ की आरती

देश की हिफाजत, समग्र विकास का काम केवल नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। इस फैसले का इंतजार पूरे देश की जनता को था। इसलिए उनका प्रधानमंत्री बनना तय है। युवाओं को मोदी के प्रधानमंत्री बनने का इंतजार है। इसका असर उत्तराखंड में भी दिखेगा।
- तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

पढें, कर्फ्यू में ढ़ील से दौड़ने लगी बसें

यह निर्णय भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी अतिमहत्वपूर्ण है। मुझे पूरा भरोसा है कि परिवर्तन होगा। पिछले दस साल में जनता ने जो झेला व काफी मुश्किल भरा दौर था। लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। मैं मोदी जी को व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं, वह असली जननेता है।
- डा.रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम

पढें, शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर

नरेंद्र मोदी का कद इस देश की राजनीति में बहुत ऊंचा हो चुका है। उन्होंने अपने जीवन में भी राजनीति में भी कुछ आदर्श मूल्यों की स्थापना की है। उनका सफलता गुजरात के विकास के रूप में देश की जनता देख रही है। वह देश का नेतृत्व करेंगे तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश मजबूत होगा।
- मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed