फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   MLA sahdev pundir protest on electricity problem.

बिजली ने निकाला दम, विधायक पहुंचे कॉरपोरेशन दफ्तर

Thu, 19 May 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 May 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
MLA sahdev pundir protest on electricity problem.
सहदेव पुंड़ीर - फोटो : AmarUjala

दून के सहसपुर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं पर विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पावर कारपोरेशन दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिशासी अभियंता के 30 तीन के भीतर बिजली संबंधी सभी समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी कॉरपोरेशन के आराघर स्थित कार्यालय पर पहुंचे। लोगों ने विधायक के सामने कारपोरेशन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


विधायक ने की अधिकारियों संग बैठक
लोगों में इस बात को लेकर बेहद आक्रोश था कि बार-बार की शिकायत के बावजूद अधिकारी विद्युत समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्या को सुनकर उनके समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके बाद विधायक सहदेव पुंडीर ने अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार और अन्य अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि सहसपुर क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या है। गर्मियों में इससे लोगों की मुसीबत बढ़ जाती है। क्षेत्र में कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हैं। जिससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। नए कनेक्शन नहीं लगाए जा रहे हैं।


अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि नए विद्युत कनेक्शन आठ दिन के भीतर लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा विद्युत संबंधी अन्य समस्याओं का भी एक महीने के भीतर समाधान कर दिया जाएगा। बैठक में खेमचंद गुप्ता, हयात सिंह चौहान, यशपाल नेगी, सुखबीर बुटोला, रविंद्र रमोला, भगवत सिंह राठौर आदि भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed