{"_id":"56ed54fb4f1c1bd45b8b4e05","slug":"mla-revolted-against-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरक के करीबियों पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरक के करीबियों पर लटकी तलवार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की हरीश रावत सरकार के खिलाफ कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के बगावत करने के बाद प्रदेश के मंडी समिति अध्यक्षों की कुर्सी भी खतरे में पड़ गई है। हरक सिंह के करीबी होने की वजह से दून सहित विभिन्न मंडी समिति अध्यक्षों पर कुछ दिनों में गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस से बगावत करने वाले कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत और अन्य विधायकों के विभिन्न पदों पर काबिज रिश्तेदारों और करीबियों पर अगले कुछ दिनों में कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
मंडी समिति अध्यक्षों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
नरेंद्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल के छोटे भाई एडवोकेट जनरल वीके उनियाल को हटाए जाने के कैबिनेट के प्रस्ताव के बाद अब हरक सिंह रावत के करीबी देहरादून मंडी समिति के अध्यक्ष रविंद आनंद, हरिद्वार के मंडी समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा, ऋषिकेश के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित कई मंडी समिति अध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की माने तो प्रदेश की 22 मंडी समिति अध्यक्षों में से अधिकतर हरक सिंह के करीबी काबिज हैं। हरक के बागी होने के बाद अब मंडी समिति के अध्यक्षों पर तलवार लटक रही है।
बागी विधायकों के समर्थन में खड़ा होना पड़ा महंगा
विधानसभा में शनिवार को जो कुछ हुआ उसमें बागी विधायकों और मंत्री के पक्ष में जो लोग खड़े दिखाई दिए अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इनमें कुछ चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें हटाया जाएगा। विस सत्र के दौरान पूरे समय यह लोग बागी विधायकों और मंत्रियों का समर्थन करते दिखे।