फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   manohar parrikar inaugurates war memorial in dehradun.

अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम पर तत्कालीन सरकार को जवाब देना होगाः परिकर

Sat, 30 Apr 2016 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Apr 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
manohar parrikar inaugurates war memorial in dehradun.
manohar

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम मामले में तत्कालीन सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि इटली की अदालत ने इस बात को स्वीकारा है कि मामले में रिश्वत दी गई थी।

विज्ञापन


इसके साथ ही अदालत ने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं, जो इस स्कैम में लिप्त हैं। इन नामों का खुलासा समय आने पर किया जाएगा। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने शनिवार को देहरादून में थे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने उत्तराखंड शौर्य स्थल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मालूम हो कि लंबे समय से वॉर मेमोरियल की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शौर्य स्थल के समारोह में रक्षा मंत्री पांच वीर नारियों और पांच अलंकृत सैनिकों को भी सम्मानित किया।

डिजाइन का भी लोकार्पण

manohar parrikar inaugurates war memorial in dehradun.
Manohar Parrikar - फोटो : PTI

समारोह में रक्षा मंत्री वार मेमोरियल के डिजाइन का भी लोकार्पण किया। यह समारोह देहरादून में सुबह आठ बजे शुरू हुआ। समारोह में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के डिप्टी चीफ मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक परिवार भी पहुंचे।

राज्य सभा सांसद और पूर्व सैनिक एवं सहायता परिषद के अध्यक्ष तरुण विजय ने शौर्य स्थल के नाम से पहचाने जाने वाले स्टेट वार मेमोरियल के लिए भूमि स्वीकृत कराने और डिजाइन फाइनल करने में अहम भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में वार मेमोरियल ‘शौर्य स्थल’ के शिलान्यास पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड हमारे सैनिकों की वीरता और विजय गाथाओं के लिए भी अत्यधिक प्रसिद्ध है।

भारतीय सैनिकों की शहादत और शौर्य के प्रेरणा स्थल, हमारे लिए वीरता के तीर्थ स्थान हैं। प्रधानमंत्री ने इस प्रेरक कार्य के लिए प्रयासरत सैनिक संगठनों को भी बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed