फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Make sterilization able to reward

सरकारी ऑफर, नसबंदी कराओ इनाम पाओ

Tue, 03 Sep 2013 03:44 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 03 Sep 2013 03:44 AM IST
विज्ञापन
Make sterilization able to reward

शोले फिल्म में खलनायक गब्बर द्वारा बोला गया डॉयलाग 'कितना इनाम रखे है

विज्ञापन
सरकार हम पर' काफी लोकप्रिय हुआ था। उत्तराखंड में इनाम तो सरकार ने रखा है, लेकिन गब्बर के लिए नहीं बल्कि पुरुषों की नसबंदी के लिए।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने पुरुषों की नसंबंदी का नायाब तरीका ढूंढा है। स्वास्थ्य विभाग ने पुरुषों को नसंबदी के लिए प्रेरित करने वाले लोगों को 500 रुपये इनाम देने की बात कही है।

पढें...यहां कुर्सियों के सहारे हैं 'प्रेगनेंट वुमेन'
विज्ञापन


करवाओ नसबंदी, पाओ इनाम
जनसंख्या नियंत्रण में पुरुषों की भागादारी बढ़ाने के मकसद से पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करने वाले लोगों और संस्थाओं को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन पखवाड़ा से इसकी शुरुआत कर दी है। राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी कराने वाले पुरुष और उसे प्रेरित करने वाले व्यक्ति को आर्थिक सहायता दी जाती है।

पढें...युवती बनी ढाल, ला रहे थे स्मैक


अब तक मिलते थे ढाई सौ
अब तक पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करने पर ढाई सौ रुपए मिलते थे। साथ ही महिलाओं को प्रेरित करने पर डेढ़ सौ रुपये प्रति महिला और पांच महिलाओं पर एक हजार रुपये अलग से मिलते थे।

पढें...इतना बड़ा है आसाराम का साम्राज्य!


नसबंदी कार्यक्रम में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या कम रहती है। पुरुष नपुंसकता के डर से नसबंदी करवाने से परहेज करते हैं। इस डर को निकालने के लिए पुरुषों को प्रेरित करने वाले लोगों की आर्थिक सहायता दोगुनी कर दी गई है।

परिवार नियोजन पखवाडा शुरु
अब प्रत्येक पुरुष की नसबंदी कराने पर 500 रुपये का इनाम मिलेगा। कोई भी व्यक्ति या संस्था इसका फायदा उठा सकती है। मेला अस्पताल में शुरू हुए परिवार नियोजन पखवाड़े से इसकी शुरुआत कर दी गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुषमा गुप्ता ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed