फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth found hanging from fan under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला युवक

Tue, 30 Mar 2021 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Youth found hanging from fan under suspicious circumstances
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-37 झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक अपने घर पर पंखे से लटका मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या का मानकर चल रही है।
विज्ञापन

एसआई अनित कुमार ने बताया कि झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी संदीप सिंह (27) पुत्र सत्यपाल सिंह सोमवार सुबह से आसपड़ोस में होली खेलने गया हुआ था। करीब डेढ़ बजे वह घर पर आया और अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। करीब दो बजे परिजन उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे का दरवाजा खटखटाने पर परिजनों को अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे के पीछे की दीवार तोड़ दी। जैसे ही वे अंदर पहुंचे, तो संदीप चद्दर के सहारे पंखे पर झूल रहा था। परिजनों ने संदीप को नीचे उतारा और 108 की मदद से बेस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप अपने मां-बाप के साथ रहता था और वह अविवाहित था। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed