{"_id":"6060b1978ebc3ee65332a340","slug":"youth-dies-in-accident-three-injured-admitted-kotdwar-news-drn375039518","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल भर्ती
विज्ञापन
जयहरीखाल लैंसडौन मार्ग पर झारापानी के पास एक मैक्स के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। इनमें से सात घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल रेफर किया गया, जिनमें से चार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
लैंसडौन के कोतवाल संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि थलीसैंण से युवाओं को लेकर लैंसडौन आ रही एक मैक्स शनिवार शाम जयहरीखाल-लैंसडौन के बीच झारापानी के निकट मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में युवक सुरेंद्र सिंह चौहान (20) पुत्र दिलीप सिंह चौहान निवासी ग्राम कुणैथ थलीसैंण की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक देवेंद्र चौहान (28) पुत्र जसवीर सिंह चौहान, हरीश चौहान (19) पुत्र श्याम सिंह चौहान दोनों ग्राम कुणैथ थलीसैंण, प्रदीप (18) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बयासी गांव थलीसैंण को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया है।
घायल अंकित चौहान (18) पुत्र सोहन सिंह चौहान निवासी मेलधार बैजरों, सूरज सिंह बिष्ट (18) पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी रणघेरा गांव बैजरों, जितेंद्र चौहान (20) पुत्र दल बहादुर सिंह निवासी ग्राम कुणैथ, सूरत सिंह (20) पुत्र राजे सिंह निवासी ग्राम रौली को बेस अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वाहन गिरते समय छिटक गए प्रेम सिंह, अमन रावत, अमित सिंह और आकाश रावत का लैंसडौन में ही प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इन सभी ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। कोतवाल ने बताया कि चालक ने पूछताछ में बताया कि झारापानी के पास लैंसडौन से आ रहे वाहन की लाइट उसके आंखों पर पड़ने के कारण वे सड़क नहीं देखे सके, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।