फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth Congress workers burnt effigy of forest minister

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका वन मंत्री का पुतला

Thu, 27 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers burnt effigy of forest minister
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा निरस्त कर पुन: परीक्षा कराने की मांग को लेकर मालवीय उद्यान में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

यहां आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में धांधली की बात सामने आ चुकी है। इसके बाद भी सीएम त्रिवेंद्र रावत परीक्षा पुन: आयोजित न करने संबंधी बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह बयान युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस मौके पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा निरस्त कर पुन: परीक्षा कराने की मांग की गई। पुतला फूंकने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, युवा कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा के उपाध्यक्ष और पार्षद सूरज प्रसाद कांति, यमकेश्वर के विधानसभा अध्यक्ष विठ्ठल विशाल, जिला सचिव अनिल रतूड़ी, शुभम शर्मा, नरेश कोटनाला, शुभम रावत, पवन, ऋषभ सिंह, जावेद, छात्रसंघ उपाध्यक्ष भास्कर और राजा आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed