फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth Congress erupted over inflation, protests

महंगाई पर भड़की यूथ कांग्रेस, विरोध प्रदर्शन

Fri, 26 Mar 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress erupted over inflation, protests
कोटद्वार के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर महंगाई और पेट्रो पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के विर? - फोटो : KOTDWAR
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रो पदार्थ और घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने और पेट्रो पदार्थों के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई। कहा कि सरकार आम आदमी के पुराने दिन लौटाए, जब पेट्रोल 65 रुपये और घरेलू गैस सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा इकाई के अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि सरकार आम आदमी के पुराने दिन लौटाए, जब पेट्रोल 65 रुपये और घरेलू गैस सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था। आम जनता ने अच्छे दिनों के सपने के साथ भाजपा को वोट दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसके ठीक विपरीत महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम किया है। आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को वापस लेकर आमजन को राहत देने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव मनीष चौहान, महानगर अध्यक्ष पंकज खत्री, महामंत्री सूर्यमणि, सुनील थापा, बॉबी बिष्ट, पूर्व छात्र संघ महासचिव विशाल वर्मा, मोहम्मद रिहान, संतोष, प्रमोद रावत, पंकज बेबनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed