{"_id":"6ae1e675dd943c7b9d0a61cd","slug":"chief-election-commissioner-should-resign-there-should-be-an-independent-probe-into-the-electoral-rolls-garg-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127676-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, मतदाता सूची की हो स्वतंत्र जांच : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, मतदाता सूची की हो स्वतंत्र जांच : गर्ग
Wed, 28 Oct 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश गर्ग ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी की स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजेश गर्ग ने मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मतदान का समान अधिकार प्रत्येक नागरिक को मिला है और पार्टी इस अधिकार को छिनने नहीं देगी।
गर्ग ने कहा कि मामला केवल एसआईआर प्रक्रिया तक सीमित नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा है। कांग्रेस 25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक गांवों में चौपालें आयोजित कर लोगों को जागरूक करेगी। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक ने कहा कि 30 राज्यों की मतदाता सूचियों से हटाए गए 13.3 करोड़ नामों को बहाल करने की मांग की गई है। पत्रकार वार्ता में कोटद्वार सिटी प्रभारी अनिल भास्कर, विधानसभा पर्यवेक्षक सुशांत बोरा, जिलाध्यक्ष विकास नेगी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व राज्यमंत्री विजय नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल और विनीता भारती मौजूद रहे।