फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Terror of leopards in Rampur and Kalalghati

Kotdwar News: रामपुर और कलालघाटी में गुलदार की दहशत

Wed, 28 Oct 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 28 Oct 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Terror of leopards in Rampur and Kalalghati
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के रामपुर और कलालघाटी क्षेत्र के उदयरामपुर नयाबाद में गुलदार की सक्रियता से लोग दहशत में हैं। शाम ढलते ही गुलदार के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रामपुर में गुलदार एक घर के मुख्य गेट पर काफी देर तक खड़ा रहा, जबकि उदयरामपुर नयाबाद में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह रावत ने बताया कि गुलदार लगातार आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले गुलदार स्थानीय निवासी कमल सिंह के घर में घुस आया और काफी देर तक मुख्य गेट के सामने खड़ा रहा। परिजनों के शोर मचाने के बावजूद वह वहां से नहीं हटा। इससे परिवार में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने गुलदार को वहां से भगाया। वहीं, कलालघाटी क्षेत्र के उदयरामपुर नयाबाद में भी गुलदार की सक्रियता से लोग भयभीत हैं। सोमवार रात गुलदार ने स्थानीय निवासी सतीश चंद्र कुकरेती पर हमला करने का प्रयास किया। इसी दौरान कुत्ता बीच में आ गया, जिससे गुलदार वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि रामपुर में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। दोनों क्षेत्रों में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से रात में अकेले बाहर नहीं निकलने, घरों के बाहर उजाला रखने और सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed