फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth Congress burnt effigy of state government

युवा कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

Sat, 02 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress burnt effigy of state government
मालवीय उद्यान में प्रदेश सरकार का पूतला फूंकते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
फीस वृद्धि के खिलाफ आयुर्वेदिक मेडिकल छात्रों के चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों के मद्देनजर प्रदेश सरकार से की फीस वृद्धि के निर्णय को वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में फीस वृद्धि को लेकर हाईकोर्ट भी छात्रों के हक में फैसला सुना चुकी है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के फैसले को दरकिनार कर अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है। स्थिति यह है कि आयुर्वेदिक मेडिकल के छात्र फीस वृद्धि के खिलाफ गत एक माह से देहरादून के परेड ग्राउंड में धरने पर डटे हुए हैं। कहा कि फीस वृद्धि से आयुष मेडिकल के छात्रों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, महासचिव अनिल रतूड़ी, सूरज प्रसाद कांति, हेमचंद्र पंवार, हरेंद्र पुंडीर, संजीव गौड़, राजा आर्य, प्रदीप नेगी, धीरेंद्र भंडारी, गबर सिंह रावत, पवन नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed