फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth Congress angry over cheap liquor in the state

प्रदेश में शराब सस्ती करने पर भड़की यूथ कांग्रेस

Fri, 28 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress angry over cheap liquor in the state
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवभूमि में शराब सस्ती करने के प्रदेश सरकार के फैसले पर रोष जताते हुए विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देवभूमि उत्तराखंड में शराब की बिक्री बंद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के गेट में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर आयोजित सभा में यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते रोजगार के अभाव में युवा सड़कों पर है। सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय उनके रोजगार को छीनने पर आमदा है। दिनों दिन महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम आदमी के लिए दो जून की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर प्रदेश में शराब सस्ती करने के प्रदेश सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध करते हुए जनहित में उत्तराखंड में शराब की बिक्री बंद करने की मांग की गई। पुतला दहन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, महासचिव अतुल डोबरियाल, पूर्व कोषाध्यक्ष वाणी बिष्ट, सूर्यमणि, सुनील, सागर राजपूत, दिव्यांश, गौरी, आरिफ, मुक्ति कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed