फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Young man sitting on parfait falls into ditch, injured

Kotdwar News: पैराफिट पर बैठा युवक खाई में गिरा, चोटिल

Sun, 23 Jun 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 23 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Young man sitting on parfait falls into ditch, injured
फोटो
विज्ञापन

लैंसडौन। गुमखाल के पास पैराफिट पर बैठा एक युवक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरकर चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे खाई से बाहर निकाला और जयहरीखाल अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाल मो. अकरम ने बताया कि सोलिया गांव निवासी साहिल ने सूचना दी कि गुमखाल से 300 मीटर आगे सतपुली मार्ग की तरफ सड़क किनारे पैराफिट पर बैठा एक युवक गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे खाई से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जयहरीखाल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि घायल की पहचान प्रीतम (30) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कोटल मंडा, तहसील सतपुली के रूप में हुई है। घायल के परिजनों को भी बुलवा लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed