फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Yogendra Gadoi received the Excellent Service Award for his excellent work in the field of music.

Kotdwar News: संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए योगेंद्र गडोई को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Tue, 10 Dec 2024 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Yogendra Gadoi received the Excellent Service Award for his excellent work in the field of music.
Iशैलशिल्पी विकास संगठन ने धूमधाम से मनाया अपना 7वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

I
Iशैलशिल्पी विकास संगठन का 7वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए योगेंद्र गडोई को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत समाजसेवियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।I

Iदेवी रोड स्थित एक होटल में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने किया। उन्होंने सामाजिक चेतना और सरकार की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत दी जाने वाली धनराशि को प्रदेश सरकार द्वारा शिल्पकार समाज पर खर्च न कर अन्य मदों पर खर्च करने पर चिंता जताई। संगठन के अध्यक्ष विकास आर्य ने तहसील परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की मांग की। कार्यक्रम में दिवंगत समाजसेवियों के परिजनों को प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में स्व. मनवर सिंह आर्य, स्व. प्रभु दयाल, स्व. सतेंद्र खेतवाल के परिजन शामिल रहे। इसके अलावा संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए योगेंद्र गडोई को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। एससी, एसटी कर्मचारी फैडरेशन उत्तराखंड के मदन कुमार शिल्पकार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शूरवीर खेतवाल, समाजसेवी डॉ. सुरेंद्रलाल आर्य, मनवर लाल भारती, केसी निराला, सतीश प्रकाश, विनोद कुमार, जगदीश राठी, सुरेंद्र शमशेर जंग, सैन सिंह थापा, ओमप्रकाश, अनिल कुमार, जयदेव सिंह मानव, विमला देवी, विनीता भारती, विरजा देवी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed