{"_id":"5d5194c28ebc3e6d05748685","slug":"yoga-done-to-make-youth-free-from-mental-stress-kotdwar-news-drn3161953192","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मानसिक तनाव से मुक्त कराने को कराया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को मानसिक तनाव से मुक्त कराने को कराया योग
विज्ञापन
झंडीचौड़ उत्तरी स्थित पृथ्वी विद्या मंदिर इंटर कालेज में साधकों का योगाभ्यास कराते भारत स्वाभि?
- फोटो : KOTDWAR
भारत स्वाभिमान न्यास एवं युवा भारत कोटद्वार की ओर से झंडीचौड़ उत्तरी स्थित श्री पृथ्वी विद्या मंदिर इंटरमीडिएट स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को मोटापा घटाने, मानसिक तनाव से मुक्त कराने के लिए विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए। साथ ही युवाओं से नियमित योग करने का आह्वान किया।
रविवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी नैथानी के नेतृत्व में भारत स्वाभिमान और युवा भारत की ओर से पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुुुुभांरभ किया गया। जिसके तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे नीम, आम, आंवला, तुलसी, एलोवेरा, जामुन, गेंदा, चीकू आदि रोपे गए। इस दौरान सफाई अभियान चलाया गया। योग शिक्षिका प्रियंका कंडवाल ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए योग जरूरी है। उन्होंने युवाओं को ताड़ासन, चक्रासन, धनुरासन, वृक्षासन, भुजंगासन, हलासन, सर्वांगासन, शीर्षासन एवं कपालभाति और अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी जैसे प्राणायाम कराए।
इस मौके पर सह-योग शिक्षक पूनम रानी, पलक पाल, सुमन लता, हिमानी बिष्ट, दीपांशी रावत, जितेंद्र, मनीषा कंडवाल, हिमांशु, संजय सिंह, आयुषी बलोधी, आयुष बलोधी, विवेक रावत, शिवम ध्यानी, आयुष सिंह, विवेक सैनी, अनुराग आदि मौजूद रहे।