{"_id":"6a0da25a7bc29f46c703dd80","slug":"working-women-will-soon-get-a-hostel-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123800-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कामकाजी महिलाओं को जल्द मिलेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कामकाजी महिलाओं को जल्द मिलेगा छात्रावास
Wed, 20 May 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 20 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
झंडीचौड़ उत्तरी में 3.60 करोड़ की लागत से बन रहा छात्रावास
कोटद्वार। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से झंडीचौड़ उत्तरी में 3.60 करोड़ की लागत से कामकाजी महिलाओं के लिए आधुनिक छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
मार्च 2025 में उत्तराखंड सरकार ने सात जिलों में निर्भया फंड से आधुनिक महिला छात्रावास बनाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए झंडीचौड़ उत्तरी में 0.128 हेक्टेयर राजस्व भूमि चयनित की थी। शासन ने महिला छात्रावास के निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। कार्यदायी संस्था ब्रिज, रोपवे, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
छात्रावास का निर्माण मई में पूरा होना था लेकिन अभी कुछ कार्य शेष है। विभाग को उम्मीद है कि जून में छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विभाग को यह हस्तांतरित हो जाएगा। छात्रावास का निर्माण होने से दूरदराज से काम की तलाश में आने वाली महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों से शहर में आकर पढ़ने वाली किशोरियों को रहने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
झंडीचौड़ में 3.60 करोड़ की लागत से प्रस्तावित महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रंगाई, पुताई का काम चल रहा है। जून के अंत तक छात्रावास विभाग को हस्तांतरित होने की उम्मीद है।
- देवेंद्र थपलियाल, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं ग्राम्य विकास विभाग पौड़ी।