फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women should fight against the odds

हिम्मत न हारें महिलाएं, परेशानियों का डटकर करें मुकाबला

Tue, 17 Sep 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Women should fight against the odds
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सनेह तल्ली स्थित पंचायत घर में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं और बेटियों को बाल अपराध और महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को अब डरना नहीं, बल्कि गलत कमेंट्स और फब्तियां कसने वालों का विरोध करना चाहिए। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस से भी करनी चाहिए। परेशानियों का डटकर मुकाबला करने से ही महिलाएं अपराजिता बन सकेंगी। इस दौरान महिलाओं को कोटद्वार थाना, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एकल इमरजेंसी नंबर 112 नोट कराए गए।
विज्ञापन

मातृ शक्ति सर्वजन कल्याणकारी ट्रस्ट और स्वतंत्रता सेनानी स्व. विष्णु सिंह रावत समिति के सहयोग से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्व. विष्णु सिंह रावत समिति की संयोजक रंजना रावत ने महिलाओं और बेटियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बेटियां समाज के भय से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में बहुत कम विरोध दर्ज करवाती हैं। यदि कोई अकेला लड़का हरकत करता है तो लड़कियां उसको सबक सिखा देती हैं, लेकिन टोली बनाकर फब्तियां कसने वालों के खिलाफ विरोध करने से पीछे हट जाती हैं। कहा कि कुछ घरों में आज भी बेटियों को सिखाया जाता है कि अगर कोई आप से छेड़खानी करे, अभद्र कमेंट करे तो उसे इग्नोर कर आगे बढ़ जाओ। उसका जवाब न दो, वरना वह कुछ और गलत कर सकता है, लेकिन अभिभावकों और महिलाओं को इस सोच को बदलने की जरूरत है। महिलाओं और बेटियों द्वारा मनचलों को गलत कमेंट व छेड़खानी का जवाब न देना मौन स्वीकृति समझ ली जाती है। महिलाएं अपराध को दबाएं नहीं, उसे उजागर कर उसका मुकाबला करें।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी गोविंद डंडरियाल ने कहा कि बेटियों में इस बदलाव को लाने के लिए अभिभावकों को पहल करनी होगी। उन्हें अपनी बेटियों में आत्मविश्वास व निडरता पैदा करनी होगी ताकि वे मनचलों को जवाब दे सकें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि बच्चों द्वारा स्मार्ट फोन के उपयोग पर नजर रखें। कार्यक्रम में बाल कल्याण एवं महिला उत्थान समिति की मास्टर ट्रेनर मीना देवी, पूनम राणा, प्रीति देवी, सुनीता, रोशनी, लक्ष्मी देवी, रीना आर्य, अतुल कोटनाला, शोभा देवी, कुसुम नेगी, सुरजीत कौर, गणेश देेवी, सुषमा देवी, रितु, आरती, दीक्षा अदीति, स्नेहा, रीना देवी, सुधा देवी, शांति देेवी, सोनिया पंवार, गुनगुन पंवार और साक्षी क्षेत्री समेत 72 प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed