फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women protested against opening a liquor shop in Dudhrakhal

Kotdwar News: दुधारखाल में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 05 Apr 2025 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Women protested against opening a liquor shop in Dudhrakhal

विज्ञापन
सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड और सतपुली तहसील के अंतर्गत दुधारखाल कस्बे में चालू वित्तीय वर्ष से अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने से महिलाएं नाराज हैं। शराब की दुकान के विरोध में कस्बे के निकटवर्ती ग्राम कोटा तल्ला की महिलाओं ने शनिवार से मोर्चा खोल दिया है। कहा कि दुधारखाल में शराब की दुकान की जरूरत नहीं है, इससे बच्चों और युवाओं में गलत संदेश जाएगा।


गांव की करीब 25 से अधिक महिलाओं ने दुधारखाल कस्बे में रैली निकालकर शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली के बाद दुधारखाल बाजार में स्थित यात्री शेड में बैठक कर महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से दुधारखाल क्षेत्र में माहौल खराब होगा। मातृशक्ति इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि दुधारखाल ग्रामीण अंचल का बाजार है। यहां किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। सरकार को मातृशक्ति की मांग पर तत्काल शराब की दुकान को बंद करना चाहिए। आंदोलनकारी महिलाओं ने शराब की दुकान बंद न करने पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों में ग्राम कोटा तल्ला की विजेता देवी, कलावती देवी, शिवानी देवी, हेमलता देवी, करिश्मा देवी, शर्मिला देवी, बिनीता आदि शामिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed