फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women of Gram Panchayat Bagdigad and Devkundai demonstrated.

Kotdwar News: ग्राम पंचायत बगड़ीगाड व देवकुंडाई की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Nov 2025 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 14 Nov 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
Women of Gram Panchayat Bagdigad and Devkundai demonstrated.
कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित ग्राम पंचायत बगड़ीगाड व देव कुंडाई की महिलाओं ने शुक्रवार को देवकुंडाई की प्रधान संतोषी देवी के नेतृत्व में मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं का घरों से बाहर निकलना और रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया है। बच्चे पोखड़ा, सकनोलीखाल, बैजरो बाजार और स्कूल आवाजाही करते हैं, लेकिन गुलदार की दहशत के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। कहा कि बगड़ीगाड, बगड़ी, बगड़ीधार, सिलेत, अलखेतू, सकनोली, मटकल, देवकुंडाई मल्ली, देवकुंडाई तल्ली, नौगांव, कसाणी, दीवान का बूंगा, सकमोली, भैंसोड़ा, नौखोली, मेलगांव, धनियाखाल, महरगांव खाल, सरकंडाई आदि गांवों में दहशत बनी हुई है। शुक्रवार भी गुलदार ने एक बछड़े को मार डाला। पिछले एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र की तीन महिलाओं पर गुलदार के हमले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक गुलदार को मारने से कुछ नहीं होगा। क्षेत्र में घूम रहे सभी गुलदारों को मारने की मांग की है।
विज्ञापन

.
शावकों के लिए वन विभाग बनाए नीति
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मादा गुलदार के मारे जाने या फिर पिंजरे में कैद होने की दशा में शिकार करने में अक्षम शावक भूख के कारण ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। मादा गुलदार के मारे जाने या फिर पिंजरे में कैद होने की दशा में उसके शावकों के लिए भी वन विभाग की ओर से नीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने लोनिवि से सड़कों के दोनों ओर उगी झाड़ियों को काटने की मांग भी की। उन्होंने डीएम, एसडीएम, एसडीओ समेत किसी भी आला अधिकारी के न पहुंचने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा स्थगित
ग्राम बगड़ी में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार से होने वाली दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत स्पर्धा स्थगित कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान व खंड संयोजक सुनील धस्माना ने बताया कि खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता अब 18 एवं 19 नवंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed