फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Trees fell at two locations on the Kotdwar-Najibabad rail track; an express train remained stranded in the forest.

Kotdwar News: कोटद्वार-नजीबाबाद रेल ट्रैक पर दो जगह गिरे पेड़, जंगल में खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन

Sun, 11 Oct 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 11 Oct 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Trees fell at two locations on the Kotdwar-Najibabad rail track; an express train remained stranded in the forest.
कोटद्वार। कोटद्वार और सनेह रोड रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल ट्रैक बाधित हो गया। घटना के कारण कोटद्वार से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन घंटों जंगल क्षेत्र में ही खड़ी रही। वहीं, रेलवे ने नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच पैसेंजर ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया।
विज्ञापन

श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रविवार अपराह्न 3:35 बजे नजीबाबाद के लिए रवाना हुई। करीब 10 मिनट बाद ही ट्रेन जैसे ही रेलवे के किलोमीटर संख्या 15 पर पहुंची, तो चालक ने कुछ फासले पर रेलवे के खंभा संख्या सात-आठ के बीच रेल ट्रैक पर पेड़ गिरा देखकर ट्रेन रोक दी। रेल ट्रैक बाधित होने की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से रेलपथ विभाग की टीम रेल ट्रैक साफ करने के लिए मौके की ओर बढ़ी तो टीम को नजीबाबाद और सनेह रोड स्टेशन के बीच भी ट्रैक पर पेड़ गिरा मिला। इससे रेलवे के श्रमिकों की टीम को मौके पर पहुंचने में समय लगा। तब तक श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की कौड़िया रेंज के आरक्षित जंगल क्षेत्र में ही खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस ट्रेन के संचालन में विलंब होने के कारण सिंगल रूट होने से नजीबाबाद से शाम 5:25 बजे चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन रेलवे को रोक देना पड़ा। इस ट्रेन के कोटद्वार पहुंचने पर इसी से शाम 6:45 बजे कोटद्वार से नजीबाबाद जाने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक रेल ट्रैक अवरुद्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed